बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
बोकारो में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सख्ती, एक हाईवा जब्त।
बोकारो :बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सघन जांच अभियान तेज कर दिया है।इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार, बुधवार संध्या को बोकारो जिला के अंतर्गत आर.भी.एस कॉलेज सेक्टर 12 के समीप मुख्य पथ पर अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन किए जा रहे एक हाईवा को प्रशासनिक टीम ने पकड़ा। मौके पर वाहन के वैध कागजात नहीं पाए जाने पर हाईवा को विधिवत जब्त कर सेक्टर 12 थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो सहित संबंधित थाना की पुलिस बल सक्रिय रूप से मौजूद रही।प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक जांच-पड़ताल कर कार्रवाई को अंजाम दिया।जिला प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अवैध बालू खनन और परिवहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है,जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध कार्यों पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में लगातार जांच अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध खनन से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे