राजाखेड़ा में बालिका विद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

राजाखेड़ा में बालिका विद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

राजाखेड़ा कस्बे में जरिहा नंबर-02 स्थित बालिका विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर शुरू।

पहली कार्रवाई में मजबूत सरिया लगे होने से अतिक्रमण पूरी तरह नहीं टूट पाया था। बुधवार को प्रशासनिक टीम आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और सरियों को हटाकर मलबा साफ करने का काम शुरू किया।

मौके पर उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीप्तीदेव एवं तहसीलदार, सीबीईओ नरसो मीणा, प्रधानाचार्य ममता, राजस्व विभाग से आईईओ सुरेश सिंह, पटवारी दीपक जैन सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

प्रशासन ने कहा – विद्यालय की भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

 

 

ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!