सीसीएल के कल्याणी परियोजना में हुआ प्याऊ का उद्घाटन।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

सीसीएल के कल्याणी परियोजना में हुआ प्याऊ का उद्घाटन।

 

 

bokaro

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड क्षेत्र के सीसीएल ढोरी के एसडीओसीएम परियोजना (कल्याणी) चेक पोस्ट के समीप बढ़ती गर्मी के मौसम को देखते हुए शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ का उद्घाटन परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद ने फीता काट किया. साथ ही सीसीएल केकर्मियों, राहगीरों और आमजन के लिए चना गुड़ की भी व्यवस्था की गई है, इस अवसर पर पीओ शैलेश प्रशाद ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों और स्थानीय लोगों को शीतल एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है. प्याऊ की व्यवस्था कोल इंडिया के सामाजिक सरोकार और जन कल्याण की दिशा में एक कदम है. उन्होंने उपस्थित कर्मियों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और इसके उचित रखरखाव में सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक लोग प्याऊ का उपयोग कर सकें। कार्मिक प्रबंधक तौकीर आलम कहा की प्रबंधन मजदूरों की सुख-सुविधा और उनकी मूलभूत आवश्यक ताओं का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है।कल्याणी परियोजना में प्याऊ की स्थापना से गर्मी के मौसम में मजदूरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा. खदानों में उत्पादन के साथ-साथ मजदूरों की सुरक्षा और काम करने की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करना प्रबंधन की शीर्ष प्राथमिकता है. इस उद्घाटन कार्यक्रम में परियोजना के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन के प्रतिनिधि और डीओ होल्डर, ट्रांसपोर्टर सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!