अपराध नियंत्रण को लेकर पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, दिया सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी – कहा हेलमेट है आपकी सुरक्षा कवच

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

अपराध नियंत्रण को लेकर पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, दिया सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी – कहा हेलमेट है आपकी सुरक्षा कवच

 

:बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के मद्देनजर अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी ने बाइक चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट के मुख्य सड़कों पर 17 अक्टूबर 2026 शनिवार को पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह के नेतृत्व में दल-बल के साथ वाहन जांच अभियान चलाया गया।दुर्गा पूजा के अवसर पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए इस जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहनों की डिक्की और हेलमेट की जांच की।जांच के दौरान बाइक चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया। पुलिस ने चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने कहा कि हेलमेट आपकी सुरक्षा कवच है। यह न सिर्फ चालान से बचाता है बल्कि दुर्घटना के समय जान की रक्षा भी करता है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए समझाया भी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!