सैपऊ कस्बे के मुख्य बाजार में बंदरों का आतंक खरीदारी करने आने वाले लोगों में भय
कस्बे के मुख्य बाजार में इन दिनों बंदरों के आतंक से स्थानीय दुकानदारों और खरीदारी करने आने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है बाजार की सड़कों पर बंदरों के खुलेआम घूमने से राहगीरों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
बंदरों की लगातार आवाजाही के कारण बाजार में आने-जाने वाले लोग सतर्क रहने को मजबूर हैं लोगों को आशंका रहती है कि कहीं बंदर अचानक हमला न कर दें या किसी के हाथ से सामान छीन न लें इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों में डर बना रहता है
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार में बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए ताकि दुकानदारों राहगीरों और ग्राहकों को राहत मिल सके
रवि तिवारी की रिपोर्ट