बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
सीसीएल के अमलो पीओ ऑफिस के सामने जनता मजदूर संघ का प्रदर्शन।
परियोजना मे ही 25 लोगो स्थानांतरण मे अनियमिता बरती गई–विकास।
बोकारो :जनता मजदूर संघ एएडीओसीएम (अमलो) शाखा के द्वारा परियोजना ऑफिस के सामने अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदर्शन किया। यहाँ पर प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। एरिया अध्यक्ष धीरज पांडे और एरिया सचिव विकास सिंह, एरिया बोर्ड सदस्य ओम शंकर सिंह ने अपने संबोधन में प्रबंधन के खिलाफ जमकर बरसे और मजदूरों के साथ हो रहे सौतेला पन पर नाराजगी व्यक्त किया। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि एएडीओसीएम मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कहा कि मैनेजमेंट को आश्वस्त किया कि मजदूरों के हित में काम करें नहीं तो आंदोलन होगा। विगत दिनों अमलों परियोजना में 25 मजदंरो का मनचाहा पोस्टिंग किया गया है जिसमें बिचौलियों को पैसा की लेनदेन की बातें भी सामने आ रही है। कहा कि परियोजना मे ही स्थानांतरण मे अनियमिता बरती गई। कोल कर्मियों को समय पर प्रोन्नति नहीं दी जाती है, जिससे कर्मी सालों से एक ही जगह पर कार्यरत हैं। इनका साफ कहना है कि इस प्रकार के भेद भाव और गैर इंसाफ़ी चलने नहीं दी जाये गी और समय पड़ने पर इन सबके खिलाफ जोर दार आंदोलन किया जायेगा। एरिया अध्यक्ष घीरज पांडेय ने कहा कि मजदूरों के हितों और उनके अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नही की जाएगी। शाखा सचिव चंद्र भान सिंह और शाखा अध्यक्ष आशीष झा ने कहा कि मजदूरों की सम स्याओं को लेकर सीसी एल प्रबंधन गंभीर नहीं है। कहा कि “मजदूरों के हितों और उनके अधिकारों की अनदेखी प्रबंधन की तरफ की जा रही है, जो भविष्य में खतरनाक हालात पैदा करेंगी। ऐसी स्थिति नहीं आए इसके लिए प्रबंधन को अभी से ध्यान देना होगा। समय रहते मजदूरों को वाज़िब हक़ देना देना होगा। यूनियन के नेताओं ने कहा कि मजदूरों के साथ भेदभाव और उपेक्षापूर्ण नीति के कारण लोगों में भारी गुस्सा और नाराजगी है, जो भविष्य में औद्योगिक अशांति और आंदोलन का कारण बन सकती है। यूनियन की ओर से परियोजना के विभिन्न विभागों में संवेदनशील व अति संवेदन शील पदों पर सालों से एक ही जगह कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण करने, बीमार श्रमिकों का बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने, उत्पादन काम में सुरक्षा नियमों का पालन करने, सिविल विभाग और अन्य विभागों के द्वारा प्राक्क लन के अनुसार काम कराने व सीसीएल का बोर्ड लगाने,खदानों में फर्स्ट एड, शौचालय, कैंटिन व शुद्ध पीने की पानी का इंतजाम कराने की मांग की गई है। इस मौके पर बीएंडके के एरिया अध्यक्ष राहुल कुमार सहित नवीन श्रीवास्तव,टुनटुन तिवारी,चंदन तिवारथा,प्रकाश कुमार,अख्तर अंसारी,गौतम कुमार,मुकेश सिंह,पवन पांडेय, संजीव भट्ट आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।