हजारीबाग में पत्रकारों से मारपीट पर कार्रवाई की मांग, गोमिया बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

हजारीबाग में पत्रकारों से मारपीट पर कार्रवाई की मांग, गोमिया बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

बोकारो :हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में दो पत्रकारों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड की ओर से 2 मई शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया को सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया है कि 28 अप्रैल को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछना पत्रकारों का अधिकार है, लेकिन इसके बदले इस प्रकार की हिंसक प्रतिक्रिया प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।संगठन के अध्यक्ष राजकुमार स्वर्णकार एवं सचिव अनंत कुमार ने कहा कि अगर पत्रकार निर्भीक होकर अपना काम नहीं कर पाएंगे, तो लोकतंत्र कमजोर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री की मौजूदगी में उनके समर्थकों द्वारा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने की भी मांग की गई है। इसके अलावा राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सशक्त पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।पत्रकार संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा। पत्रकार साथी दिलीप शर्मा, राजकुमार वर्मा, ओंकार मिश्रा, कहकशां, कुलदीप कुमार, पंकज पांडेय, शशि कांत सिंह, कुलदीप खनूजा, लक्ष्मण लहरे,अब्दुल समद, कृष्ण कुमार, रौशन प्रामाणिक,जितेन्द्र अग्रवाल, जितेन्द्र पासवान, दीपक पासवान, विशाल अग्रवाल, आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!