बांध ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शिलान्यास।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बांध ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शिलान्यास।

 

bo

बोकारो :शनिवार को मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने बोकारो जिला के कथारा स्थित बांध पंचायत में डी डब्ल्यू एंड एस प्रभाग तेनुघाट के तहत संचालित ‘बांध ग्रामीण जल आपूर्ति योजना’ के अंतर्गत इनफिल्ट्रेशन गैलरी निर्माण तथा डब्ल्यूटीपी व इनटेक वेल मोटर पंप मरम्मत कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। इसके अलावा पंचायत के दुधमटिया में श्मशान शेड निर्माण कार्य का भी विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल हर नागरिक का अधिकार है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बांध ग्रामीण जल आपूर्ति योजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा इससे आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। साथ ही श्मशान शेड निर्माण से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मौके पर राजेंद्र यादव, हेमू यादव, अशोक यादव, शकील राज, इकबाल अहमद, इम्तियाज अंसारी, गोविंद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!