बेरमो के पत्रकार हुए एकजुट, बेरमो एसडीओ एवं बीडीओ को सौपा गया ज्ञापन।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बेरमो के पत्रकार हुए एकजुट, बेरमो एसडीओ एवं बीडीओ को सौपा गया ज्ञापन।

 

 

बोकारो :हजारीबाग में हुए पत्रकार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले को लेकर 4 मई 2026 सोमवार को बोकारो जिला के बेरमो के पत्रकारों ने बेरमो एसडीएम एवं बेरमो बीडीओ को सौपा ज्ञापन हजारीबाग में पत्रकारों के साथ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समक्ष की गई। मारपीट एवं दुर्व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही इस घटना के विरोध मे प्रेस क्लब फुसरो पहुंचे और वहां से पैदल बेरमो प्रखंड कार्या लय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार एवं करगली आफिसर्स क्लब पहुँच कर एसडीएम बेरमो मुकेश मछुआ को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। कहा गया कि यदि स्वास्थ्य मंत्री सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से माफी नहीं मांगेंगे और मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं की जायेगी तो आंदोलन तेज किया जायेगा। इस अवसर पर वरीय पत्रकार अल्का मिश्रा,चन्द्रिका विश्वकर्मा,नन्दलाल सिंह, शमशेर आलम,अजय सिंह, विकास सिंह,प्रदीप वर्मा,आशीष कुमार,पंकज कुमार सिंह,संदीप कुमार सिंह,,नन्हे,आनंद सिंह, नन्दलाल महतो,राजेश गुप्ता,शंकर प्रसाद सिन्हा,मुकेश लाल,संदीप सिंह,विजय कुमार, ओमकार कुमार मिश्रा, रवि गुप्ता,अफ रोज आलम, विश्वकर्मा भारती के अलावे दर्जनों मीडिया के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!