कथारा क्षेत्र की समस्याओं पर क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक, आंदोलन की चेतावनी।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कथारा क्षेत्र की समस्याओं पर क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक, आंदोलन की चेतावनी।

बोकारो जिला के कथारा क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्यों की बैठक 4 मई 2026 सोमवार को कथारा अतिथिगृह शाला में आयोजित की गई। बैठक में कथारा क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रबंधन के रवैये पर नाराजगी जताई गई। समिति सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय एवं परियोजना स्तर की समितियों की नियमित बैठकें नहीं हो रही हैं। वेलफेयर और हाउसिंग कमेटी की बैठक लंबे समय से नहीं होने के कारण कई महत्वपूर्ण मामले लंबित पड़े हुए हैं, जिससे कामगारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बैठक में कथारा क्षेत्र के अस्पताल की बदहाल स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है, जिसके कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।दवाओं की कमी और मेडिकल बिलों पर संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने से कामगारों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य जल्द ही कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक,सीसीएल के सीएमडी एवं डीपी से मुलाकात कर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराएंगे और समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे। सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निकट भविष्य में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा। बैठक में प्रदीप कुमार विश्वास, विजय कुमार सिंह,बालेश्वर गोप,राजू स्वामी,मो.इकबाल अहमद एवं मथुरा सिंह यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!