सीएमयू की बीएंडके, ढोरी व कथारा क्षेत्र की बैठक संपन्न।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

सीएमयू की बीएंडके, ढोरी व कथारा क्षेत्र की बैठक संपन्न।

कोल इंडिया की वर्तमान नीति से मजदूरों का अस्तित्व खतरे में –रविंद्र कुमार पांडेय।

 

 

बोकारो :हिंद मजदूर सभा से संबद्ध कोल फिल्ड मजदूर यूनियन (सीएमयू) बेरमो कोयलांचल क्षेत्र की बैठक मंगलवार को फुसरो बाजार स्थित यूनियन की सहायक महामंत्री के कार्यालय में हुई।संचालन ढोरी क्षेत्रीय सचिव आर उनेश ने किया। यहां मजदूरों की समस्या निदान के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही संगठन मजबती का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय महामंत्री राघवन रघुनंदन ने कहा कि यह संगठन मजदूर हित में पारदर्शिता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर कोल फील्ड मजदूर यूनियन हमेशा से आवाज उठाते रही है मजदूरों की सुविधाओं में कटौती के खिलाफ कोल फील्ड मजदूर यूनियन चट्टान की तरह हमेशा खड़ा रहता है। कहा कि ढोरी, बीएंडके व कथारा क्षेत्र के मजदूरों का हेडक्वार्टर स्तर पर समस्याओं का निदान जल्द होगा। समस्याओं से अवगत करवाएं, वर्तमान में अमूमन सीसीएल के सभी क्षेत्रों मे क्वार्टर की मरम्मत का काम चल रहा है।अधिकारी इस पर विशेष ध्यान रखें कि गुणवत्ता सही हो, मजदूरों के क्वार्टर में पीने का पानी की उत्तम व्यवस्था करें। सहायक महामंत्री रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कोल इंडिया में मजदूरों की स्थिति, निजीकरण व सीएम पीएफ राशि पर चर्चा की. बताया कि वर्ष 1984 में कोल इंडिया में स्थायी मजदूरों की संख्या 7.5 लाख व अधिका रियों की संख्या पांच हजार थी. सरकार की निजी करण की पॉलिसी की वजह से अब मजदूरों की संख्या घट कर दो लाख हो गयी है. वहीं, अधिका रियों की संख्या बढ़ कर 15 हजार हो गयी है. कोल इंडिया में मजदूरों की भर्ती नहीं हो रही है, लेकिन अधिका रियों की भर्ती अब भी जारी है. कोल इंडिया की वर्तमान नीति से मजदूरों का अस्तित्व खतरे में पड़ने वाला है। कहा कि संगठन को ओर धारदार बनाने की जरूरत है।नए साथियों से शक्ति मिलेगी। यूनियन के ढोरी एरिया सचिव आर उनेश व अध्यक्ष राजू भुखिया,बीएंङके एरिया सचिव आभाष चंद्र गांगुली,एरिया बेलफेयर सदस्य नागेंद्र कुमार गुप्ता, केंद्रीय कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सहित कुलदीप प्रसाद,शक्ति प्रसाद मंडल, सर्वजीत कुमार पांडेय, ब्यास मेहता,धनंजय त्रिपाठी, कार्तिक महतो, संतोष कुमार, राज कुमार नोनिया, शैलेश घासी, मोहन दास, सुरेंद्र नोनिया आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!