भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, एवं धरना प्रदर्शन को लेकर बैठक किया गया

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, एवं धरना प्रदर्शन को लेकर बैठक किया गया l

R9 भारत संवाददाता जयकांत कुमार ,

चंदवारा : चंदवारा भाजपा नेतृत्व के आह्वाहन पर राज्य सरकार के जनविरोधियो नीतियों व प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखण्ड भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। आगामी 10 नवम्बर को प्रखण्ड मुख्यालय के समीप होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारियो के लिए मंडल भाजपा अध्यक्ष द्वारिका राणा के अगुवाई व महामंत्री नन्द किशोर सोनी के संचालन में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित थे । बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देने के नाम पर विफल हो गई है। प्रखण्ड व अंचल कार्यालय में भ्रस्टाचार का बोलबाला है। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे सरकार आपके द्वार कार्यालय में सिर्फ और सिर्फ खाना पूर्ति हो रहा है। इसमे दिए गए आवेदन का कोई निष्पादन नही किया जाता है। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधी लक्ष्मण प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधी चद्रभूषण साव, महामंत्री मनोज साव, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ कुमार सिंह ,रमण यादव,वीरेन्द्र कुमार यादव,कृष्णा राणा,दिनेश रजक,भवानी रजक, मो सफदर, अब्दुल मन्नान , मो अमानत , मो मोईम ,रंजीत पंडित, संजय यादव,नारायण पांडेय,इंद्रदेव ठाकुर,मनोज यादव,नंदू ठाकुर,अनिल यादव,राजेन्द्र यादव ,धनंजय सिंह,अनटोनी सिंह,बैजनाथ यादव,बासदेव साव,मुन्ना मोदी,बिनोद मोदी,सुदीप यादव,महेन्द्र पंडित,अमानत अली,नन्दकिशोर सोनी,सुरेश यादव,बिनोद यादव,रामलखन यादव,चतुरी महतो,कैलाश यादव,खूबलाल साव,प्रयाग यादव,काली यादव,सुरेन्द्र यादव,सरजू यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!