जानलेवा हमला करने का फरार आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर। जिले की भुसावर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 8 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम का गठन किया गया। जहां थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव बल्लभगढ़ निवासी चंद्रभान (31) पुत्र चंद्रभान को बयाना से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गुप्ता ने बताया कि गांव बल्लभगढ निवासी बदन सिंह ने 20 नवंबर को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पूर्व में मलखान सिंह, भूरी सिंह और भरतलाल को गिरफ्तार किया जा चुका है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे