लोकसभा की 400 सीट जीत कर मोदी जी के सपने को साकार करेंगे :-राज बहादुर मीणा

खबर धौलपुर से

लोकसभा की 400 सीट जीत कर मोदी जी के सपने को साकार करेंगे :-राज बहादुर मीणा

भाजपा में साधारण कार्यकर्ता सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है:- अनिल गोयल

आज दिनांक 27 फरवरी 2024 को हरदेव नगर बूथ संख्या 189 पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा एस टी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर धौलपुर जिले के राज बहादुर मीणा को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया है, इस अवसर पर धौलपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष राज बहादुर मीणा का एवं धौलपुर भाजपा जिला कार्यकारिणी में अनिल गोयल को महामंत्री मनोनीत होने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनकर, साफा पहनकर, गुलदस्ता भेंट कर, पटका डालकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया, स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए राज बहादुर मीणा ने कहा कि आगामी लोकसभा में हम अधिक से अधिक मेहनत भाजपा को विजय दिलाएंगे मोदी जी के सपने को 400 पर कर सफल बनाएंगे, कार्यक्रम में अनिल गोयल महामंत्री ने कहा कि गौरव का विषय है कि धौलपुर के कार्यकर्ता को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला है इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ रहा है, कार्यक्रम का संचालन भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने किया, इस अवसर पर मरैना मंडल अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, पुराना शहर मंडल मुस्ताक कुरैशी, कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, ओमप्रकाश कोली, पार्षद इमरान कुरेशी, पुराना शहर मंडल महामंत्री फैजल खान, केके शर्मा, राजेश पाठक, किशन सक्सेना, नारायण सिंह प्रजापति, समीर सक्सेना, रविंद्र बघेल, समीर खान, मोहित अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!