भरतपुर में श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा जन जागृति हेतु मातृशक्ति ने निकाली भव्य बाइक रैली,
पूरा शहर श्री राम के जयघोषों से हुआ गुंजायमान, जगह-जगह स्वागत गेट बनाकर रैली का किया गया भव्य स्वागत
भरतपुर। शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान में आगामी 17 अप्रैल को श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य शोभा यात्रा को निकालने के लिए तैयारियां लगातार संचालित है।इसी क्रम में 17 अप्रैल को शहर में निकलने वाली भव्य श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के लिए जन जागृति हेतु मातृ शक्ति द्वारा एक विशाल व भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान पूरा शहर श्री राम के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। मातृ शक्ति द्वारा निकाली गई इस भव्य एवं विशाल बाइक रैली का विभिन्न स्थानों पर स्वागत गेट बनाकर भव्य स्वागत भी किया गया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे