श्री राम के जयघोषों से भरतपुर हुआ गुंजायमान, प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा के भक्ति रस में सराबोर हुआ पूरा शहर

खबर राजस्थान के भरतपुर से…

श्री राम के जयघोषों से भरतपुर हुआ गुंजायमान, प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा के भक्ति रस में सराबोर हुआ पूरा शहर

रामनवमी के अवसर पर शहर में प्रभु श्री राम की निकली भव्य शोभा यात्रा

शोभा यात्रा का भक्तों द्वारा शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत

भरतपुर। समूचे भारतवर्ष में आज रामलला जन्मोत्सव के महापर्व रामनवमी के त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा देश प्रभु श्री राम की भक्ति में सराबोर नजर आया,

अपने प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज पूरे देश में मनाए गए इस त्यौहार के अन्तर्गत आज भरतपुर शहर भी अपने प्रभु श्री राम के भक्ति रूपी रंग में रंगा हुआ नजर आया

राजस्थान के शहर भरतपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान में आज प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में शहर के महिला व पुरुषों के अलावा बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। भरतपुर शहर के प्रमुख मार्गो से निकली इस भव्य शोभा यात्रा का राम भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

आपको बता दें कि विगत एक सप्ताह से संचालित प्रभु श्री राम शोभा यात्रा जन जागृति अभियान के तहत आज 17 अप्रैल को शहर में निकलने वाली इसी भव्य श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के लिए मातृ शक्ति द्वारा भी एक विशाल व भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया था।

आज शोभायात्रा के इस शुभ अवसर पर मलूक पीठ वृंदावन के परम पूज्य संत श्री गोपेश कृष्ण दास जी का प्रेम एवं भक्ति में सराबोर सानिध्य भी शहर के भक्तों को प्राप्त हुआ।।

भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!