तालाब के पास मिली अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी….

कोरबा छत्तीसगढ़ से जिला ब्यूरो चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

तालाब के पास मिली अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी….

कोरबा//चैतमा चौकी अंतर्गत काजीपानी तालाब घुनघुट्टीपारा के पास एक अज्ञात महिला की शव मिला हैं। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने गांव के सरपंच और कोटवार को सूचना दी है।शुक्रवार की सुबह मोहल्ला स्थित तालाब के पास एक अज्ञात महिला का शव देखा गया। शव देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। महिला का नाक से खून बह रही हैं। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि बेरहमी से हत्या की गई है। लोग इसे अलग-अलग तरह की संभावना जता रहे हैं। बहरहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी हो पाएगी। महिला का उम्र लगभग 27 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!