शादी के घर में खाना खाने के बाद लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार जिनमें से 15 पहुंचे जिला अस्पताल

शादी के घर में खाना खाने के बाद लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार जिनमें से 15 पहुंचे जिला अस्पताल

भरतपुर। शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में गुरुवार 25 अप्रैल को हुई एक शादी के घर में खाना खाने के बाद कई लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। बीमार लोगों को आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांतरुक गांव में 25 अप्रैल को लड़की की शादी थी। 24 अप्रैल को लड़की के घर कढ़ी-चावल और पूरी-सब्जी बनी थी। लड़की के परिजन व रिश्तेदारों सहित आसपास के लोगों ने खाना खाया और सभी लोग घर चले गए। 25 अप्रैल को कुछ लोगों की तबीयत खराब होने पर उन्होंने मेडिकल शॉप से दवा ले ली, लेकिन तबीयत ठीक नहीं हुई। शुक्रवार को उनमें से करीब 20 लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिन्हें रारह के अस्पताल में भर्ती करवाया गया,शाम को सभी लोगों को छुट्टी मिल गई। शनिवार सुबह फिर से करीब 20 लोगों को उल्टियां व पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसे देखते हुए परिवारजनों द्वारा सभी को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल आरबीएम अस्पताल में 15 लोगों को भर्ती किया गया है। वहीं कुछ लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!