नदबई से गोवर्धन के लिए रोडवेज प्रशासन ने नई बस सेवा की शुरू
नदबई. गिरिराज जी की परिक्रमा एवं दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए रोडवेज प्रशासन द्वारा नदबई से वाया जनूथर डीग होते एक नई बस सेवा प्रारंभ की गई है। जो कि नदबई कुम्हेर रोड पेट्रोल पंप के पास से साय 3.30 बजे चलकर बहरामदा ,जनुथर डीग होते हुए गोवर्धन पहुंचेगी जिसकी वापिसी सुबह 7.35 पर गोवर्धन बस स्टैंड से नदबई के लिए होगी।।
भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे