♦️ महत्वपूर्ण-सूचना♦️
🚩 सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ के द्वारा कल 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय में जाकर समाजहित एवं जनहित की प्रमुख मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया।🚩
सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ की ओर से सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को महासंघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा महासंघ के गठन तथा उनके विभिन्न घटक दलों व उसके क्रियाकलापों तथा उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
जिसके पश्चात् समाजहित एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गईं —
🔹 छत्तीसगढ़ में सवर्ण आयोग का गठन किया जाए।
🔹 छत्तीसगढ़ क्षत्रिय कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए।
🔹 ईडब्ल्यूएस (EWS) आरक्षण को छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण रूप से लागू किया जाए।
🔹 यूजीसी बिल को वापस लेने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उक्त ज्ञापन महासंघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार सिंह जी, संरक्षक श्री केदार सिंह राजपूत जी, कोषाध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर जी एवं सक्रिय सदस्य श्री नरेश सिंह ठाकुर जी द्वारा संपूर्ण महासंघ की ओर से सौंपा गया।
महासंघ समाज के हितों की रक्षा, अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा समाज के सर्वांगीण कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन मांगों के माध्यम से समाज के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
🚩 एकता, सम्मान और अधिकार — यही महासंघ का संकल्प है तथा समाजहित में एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।🚩
#सर्वक्षत्रिय_राजपूत_महासंघ, छत्तीसगढ़
#सवर्ण_आयोग #क्षत्रिय_कल्याण_बोर्ड #EWSआरक्षण
🚩जय भवानी,जय महाराणा🙏