सैंपऊ/धौलपुर | इस वक्त की बड़ी खबर

सैंपऊ/धौलपुर | इस वक्त की बड़ी खबर

 

आगरा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में धौलपुर जिले के सैंपऊ क्षेत्र के तसिमो गांव के युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तसिमो निवासी रिंकू पुत्र राकेश, मनमोहन पुत्र रघुराज (ठाकुर) एवं एक अन्य साथी अपनी निजी अर्टिगा कार से आगरा जा रहे थे।बताया जा रहा है कि आगरा के सिकंदरपुर चौराहे के पास उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि रिंकू पुत्र राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनमोहन सिंह एवं अन्य साथियों को तत्काल जिला चिकित्सालय, आगरा में भर्ती कराया गया।
बाद में उपचार के दौरान अन्य घायलों की भी मौत होने की सूचना मिल रही है, जिससे मृतकों की संख्या तीन बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!