सैपऊ में 27 जून को निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

सैपऊ 17 जून

सैपऊ में 27 जून को निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

 

अजयकांत शर्मा बने संयोजक कस्बे में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 27 जून, शनिवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं आयोजन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से अजयकांत शर्मा को शोभायात्रा का संयोजक नियुक्त किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया संयोजक अजयकांत शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी, बैंड-बाजे, धार्मिक ध्वज एवं भजन-कीर्तन दल शामिल होंगे शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी उन्होंने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं।समिति के सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा के माध्यम से भगवान परशुराम के आदर्शों, त्याग, तपस्या और धर्म रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
सैपऊ से रवि तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!