राजाखेड़ा, धौलपुर
गांव की गलियों में दौड़ रही हाई टेंशन लाइन, हरे पेड़ों से टकराकर दे रही मौत को दावत। 17 साल के युवक की मौत के बाद R9 भारत पूछता है – ये लापरवाही नहीं तो क्या है?”
राजाखेड़ा। विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। आखिरकार गांव की गलियों में हाई टेंशन लाइन क्यों दौड़ रही है? और वो भी ऐसे तार जो हरे-भरे पेड़ों से टकराते हुए गुजर रहे हैं।
बरसात का मौसम है। गीली डालियां और लटके हुए तार किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। बावजूद इसके विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को ये सब दिखाई नहीं दे रहा।
कल ही हुआ बड़ा हादसा
कल राजाखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में मातम है, लेकिन सवाल ये है कि इस मौत का जिम्मेदार कौन?
R9 भारत पूछता है –
1. गांव की आबादी वाली गलियों में हाई टेंशन लाइन डालने की अनुमति किसने दी?
2. बरसात से पहले पेड़ों की कटाई-छंटाई और लाइनों का निरीक्षण क्यों नहीं करवाया गया?
3. अब तक अधिकारियों ने इस तरह की खतरनाक लाइनों का कितना निरीक्षण करवाया?
अगर समय रहते विद्युत विभाग नहीं चेता तो अगला शिकार कोई और मासूम हो सकता है।