डीएवी कथारा में सीसीए प्रतियोगिता संपन्न, वॉलीबॉल में दयानंद सदन बना चैंपियन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

डीएवी कथारा में सीसीए प्रतियोगिता संपन्न, वॉलीबॉल में दयानंद सदन बना चैंपियन

 

बोकारो जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में सीसीए गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी कहानी वाचन, ओरिगामी और वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन किया कक्षा 3 से 5 तक के लिए हिंदी कहानी वाचन और कक्षा 6 से 8 तक के लिए ओरिगामी प्रतियोगिता कराई गई। वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 9 से 11 तक के बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता रही। इसमें चारों सदनों के खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।पहले सेमीफाइनल में अरविंदो सदन ने विवेकानंद सदन को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में दयानंद सदन ने श्रद्धानंद सदन को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।रोमांचक फाइनल मुकाबले में दयानंद सदन ने अरविंदो सदन को 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम के नैतिक सिंह, हैप्पी शर्मा, राजवीर, राजन और तौसीफ के शानदार तालमेल और खेल की सभी ने सराहना की।डॉ. जी.एन. खान, प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा ने कहा खेल और सह-शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करती हैं। डीएवी शिक्षा के साथ खेल और रचनात्मकता को समान महत्व देता है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।प्राचार्य डॉ. खान ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ. आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, तेजो मित्र पाठक, असित गोस्वामी, बी.के. दसौंधी, राकेश रंजन, रितेश कुमार, आराधना, ओशीन, अर्शिया एजाज, विकास सिंह, जयप्रकाश गिरि के साथ शारीरिक शिक्षक शिवप्रकाश सिंह और ओंकार मिश्रा की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!