सैपऊ 20 जुलाई
सैपऊ में बारिश से गर्मी से मिली राहत
किसानों के भी खिले चेहरे
क्षेत्र में सोमवार को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली सुबह से छाए बादलों के बीच हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली
बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों की बुवाई और फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई उनका कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों को अच्छा लाभ मिलेगा बच्चों ने भी बारिश का आनंद लिया जबकि ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया मौसम में आए इस बदलाव से राहत महसूस की और किसानों ने अच्छी बारिश की उम्मीद जताई
रवि तिवारी की रिपोर्ट