अभ्युदय-30 के मेधा मंथन में प्रतिभाओं की क्षमता का हुआ मूल्यांकन

धौलपुर 20 जुलाई

 

अभ्युदय-30 के मेधा मंथन में प्रतिभाओं की क्षमता का हुआ मूल्यांकन

 

विप्र फाउंडेशन धौलपुर द्वारा संचालित अभ्युदय-30 की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत रविवार को मेधा मंथन (साक्षात्कार) का आयोजन कैरियर मेकर एकेडमी एसआर कॉलोनी धौलपुर में किया गया। लिखित परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक साक्षात्कार में भाग लिया। इस दौरान अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व,आत्मविश्वास,आर्थिक आवश्यकता का आधार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उनकी तैयारी का आकलन किया गया।
मेधा मंथन को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चार साक्षात्कार पैनलों का गठन किया गया। इन पैनलों को महर्षि वशिष्ठ, महर्षि भारद्वाज, महर्षि याज्ञवल्क्य एवं महर्षि वाल्मीकि के नाम दिए गए। प्रत्येक पैनल में वरिष्ठ शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया।
विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अभ्युदय-30 का उद्देश्य धौलपुर जिले के आर्थिक रूप से कमजोर, किन्तु मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा एवं मेधा मंथन के संयुक्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी कर 30 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी, जिसमें उत्कर्ष जोधपुर की पूर्व संस्कृत फैकल्टी आचार्य शिवपूजन शास्त्री मुख्य मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाएगी कार्यक्रम अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए साक्षात्कार पैनलों, शिक्षाविदों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया
रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!