एपीजे वर्ल्ड स्कूल, राजाखेड़ा में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजाखेड़ा। एपीजे वर्ल्ड स्कूल, राजाखेड़ा में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एपीजे स्कूल के छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों, नशा मुक्ती के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा रहे। मुख्य वक्ता आकाश जैन एवं अभिनव जैन ने एपीजे स्कूल के विद्यार्थियों को कानून की मूलभूत जानकारी, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा नैतिक जीवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी, तथा कानून का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!