नारी है शक्ति, नारी है सम्मान,वार्ड सदस्य सेवा देवी ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

नारी है शक्ति, नारी है सम्मान,वार्ड सदस्य सेवा देवी ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

बोकारो जिले के कसमार प्रखंड की वार्ड सदस्य सेवा देवी ने नारी शक्ति और सम्मान को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिर्फ परिवार की आधार नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं।सेवा देवी ने कहा, “नारी है शक्ति,नारी है सम्मान, उससे ही रोशन है परिवार और हिंदुस्तान।उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश-समाज का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में बेटियों को समान अवसर देना और उनके अधिकारों का सम्मान करना जरूरी है।सेवा देवी, वार्ड सदस्य कसमार प्रखंड ने कहा जब महिलाओं को सम्मान और अवसर मिलता है, तभी एक मजबूत परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव होता है। इसलिए हम सभी को मिलकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करना चाहिए।सेवा देवी ने लोगों से आह्वान किया कि वे बेटियों को आगे बढ़ाएं और महिला सशक्तिकरण के अभियान में भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!