सैपऊ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

सैपऊ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

सैपऊ। कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही पुरानी तहसील स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी जगमोहन कटारा के द्वारा रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विधि-विधान से महाआरती की गई इस दौरान मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की इस अवसर पर जागरण पार्टी न्यू केला देवी म्यूजिकल ग्रुप धौलपुर की ओर से विक्की गहलोत एवं हरेंद्र राव द्वारा मनमोहक धार्मिक झांकियां भजन प्रस्तुत किये गए झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों के दौरान कृष्ण भक्त नाचते-झूमते नजर आए देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा श्रद्धालुओं ने भजनों और कृष्ण लीलाओं का आनंद लेते हुए जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया

 

रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!