बेरमो में CISF की बड़ी कार्रवाई – अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप, 5.335 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बेरमो में CISF की बड़ी कार्रवाई – अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप, 5.335 टन अवैध कोयला जब्त

 

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध CISF द्वारा CCL करगली परियोजना में लगातार सघन जांच, निगरानी एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर CISF यूनिट CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देशानुसार CCL परियोजना के बी.एंड के. एवं ढोरी एरिया अंतर्गत मुख्य मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।CISF की लगातार कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अभियान के तहत विशेषकर कारो मोड़ हिंदुस्तान पुल, जरंगडीह रोड आदि क्षेत्रों में वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।अभियान के दौरान CISF द्वारा बड़ी सफलता हासिल की गई है। छापेमारी के क्रम में ढोरी एरिया के कारीपानी से 1.280 टन एवं कल्याणी वर्कशॉप के पीछे रेलवे लाइन से 1.660 टन तथा बी.एंड के. एरिया के केएमपी स्टोर के पीछे झाड़ियों में छुपा कर रखा गया 2.395 टन अवैध रूप से भंडारित कोयला बरामद कर जब्त किया गया।कुल 5.335 टन अवैध कोयला जब्त कर MMDR अधिनियम के तहत CCL प्रबंधन को सुपुर्द किया गया।CISF द्वारा MMDR अधिनियम के तहत की जा रही प्रभावी चेकिंग एवं छापेमारी के कारण अवैध कोयला गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है। क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं, CCL प्रबंधन द्वारा भी कोयला चोरी रोकने के लिए CISF द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की जा रही है।CISF ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सघन जांच, निगरानी, ड्रोन सर्विलांस एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।अभियान में श्री के.बी.ए. श्रीधर,सहायक कमांडेंट,इंस्पेक्टर राजेश कुमार सरोज, QRT टीम, आसूचनाकर्मी सहित CISF के अन्य जवान मौजूद रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!