दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर, पुलिस ने दिखाई तत्परता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर, पुलिस ने दिखाई तत्परता

राजाखेड़ा। राजाखेड़ा थाना इलाके के धौलपुर रोड पर महाजीत का पुरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान इशांत पुत्र राकेश जाति गुर्जर निवासी राधा बिडार रोड, धौलपुर,राजाखेड़ा से धौलपुर की तरफ जा रहा था एवं सरवन पुत्र हाकिम सिंह जाति लोधा निवासी करका खिल्ली, मनिया, धौलपुर से राजाखेड़ा की तरफ आ रहा था

सूचना पर सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार एवं हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस वाहन से घायलों को शहीद राघवेंद्र सिंह परिहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजाखेड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार एवं हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजाखेड़ा ले जाकर इंसानियत की मिसाइल पेश की है यह साबित कर दिखाया पुलिस की ड्यूटी के साथ घायलों को जीवन दान देकर मिसाइल पेश की है

पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!