सचिव रेखा यादव ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर निर्माणाधीन कोर्ट परिसर धौलपुर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया साथ ही नालसा (असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 की दी जानकारी

सचिव रेखा यादव ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर निर्माणाधीन कोर्ट परिसर धौलपुर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया साथ ही नालसा (असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 की दी जानकारी

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर संजीव मागों के मार्गदर्शन में आज दिनांक 01.05.2026 को सचिव रेखा यादव ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर निर्माणाधीन कोर्ट परिसर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया एवं सचिव रेखा यादव ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। उपस्थित श्रमिकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी साथ ही नालसा (असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के बारे में जानकारी की कि इस योजना के अंतर्गत दिहाड़ी मजदूर, निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार, कृषि मजदूर, रिक्शा चालक एवं अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगार लाभान्वित हो सकते हैं। श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित कार्यस्थल, कार्य के निर्धारित घंटे, दुर्घटना की स्थिति में मुआवजा एवं अन्य श्रम कानूनों से संबंधित अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया साथ ही सचिव रेखा यादव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, श्रमिक, महिलाएं, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसके अंतर्गत उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है साथ ही श्रमिक किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर में संपर्क कर सकते हैं तथा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं, ई-श्रम कार्ड, श्रमिक बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी गई साथ ही उपस्थित मजदूरों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली एवं कुछ मजदूरों ने अपनी समस्याएं भी बताई इस संबंध में सचिव रेखा यादव ने मौके पर ही ठेकेदार को निर्देशित किया कि उक्त समस्याओं का जल्दी ही निस्तारण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!