भूपेंद्र सिंह बने राजस्थान युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक

भूपेंद्र सिंह बने राजस्थान युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक

राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा एवं राजस्थान युवा कांग्रेस सोशल मीडिया स्टेट चेयरमैन राहुल खान की अनुशंसा पर राजाखेड़ा निवासी भूपेंद्र सिंह को बनाया राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश सह संयोजक। भूपेन्द्र सिंह पिछले कई वर्षों से रहें हैं पार्टी के लिए सक्रिय। भूपेंद्र सिंह युवा कांग्रेस की पिछली कार्यकारिणी में भी निभा चुके हैं राजाखेड़ा विधानसभा सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं भारतीय युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी। दी गई नवनियुक्त जिम्मेदारी के लिए भूपेंद्र सिंह ने राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, सोशल मीडिया हेड मनु जैन, राहुल खान, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी , एवं शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!