होली का पर्व बीतते ही अचानक मौसम में बदलवा

चंदौली : होली का पर्व बीतते ही अचानक मौसम में बदलवा आ गया है। शनिवार को पारा चढ़ गया और सूरज के ताप ने हर किसी को परेशान कर दिया। सुबह निकली तेज धूप ने सभी को बेचैन कर दिया। ज्यों ज्यों दिन चढ़ता गया गर्मी से लोग परेशान हो गए। गर्म चल रही पछुआ से राह चलना दुश्वार हो गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में और वृद्धि की संभावना है। मार्च माह के प्रथम पखवारे में ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा था। सुबह व शाम के वक्त भी ठंड बेसअर होने लगी थी। द्वितीय पखवारे में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। सुबह से ही तल्ख धूप और पछुआ हवा गर्मी का अहसास करा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव घटने की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। रेगिस्तानी इलाके से आने वाली पछुआ हवा गर्मी का अहसास करा रही है। कृषि मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री तक व अधिकतम तापमान

R9 bharat se reporter veer pratap singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!