सीआईएसएफ और सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, कुरपनिया बस्ती से 50.8 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

सीआईएसएफ और सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, कुरपनिया बस्ती से 50.8 टन अवैध कोयला जब्त

 

 

बोकारो जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला माफिया के खिलाफ सीआईएसएफ का ताबड़तोड़ अभियान जारी है। 20 जुलाई 2026 सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त टीम ने कुरपनिया बस्ती के पास छापेमारी कर 50.8 टन अवैध कोयला जब्त किया है।सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेंट को सूचना मिली थी कि कुरपनिया बस्ती के पास बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जमा किया गया है। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी सीसीएल के जीएम संजय कुमार झा को दी गई।इसके बाद सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। टीम ने वहां से अवैध रूप से जमा कोयला जब्त किया। जब्त कोयले को खसमहल कांटा पर तौल कराने के बाद सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।इस अभियान में उप कमांडेंट अभिलाष गारा,एएसओ पी.एन.सिंह, इंस्पेक्टर एस.आर.नायक, आर.के.सरोज,सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी,अमित कुमार, आरक्षक महिपाल सिंह, क्यूआरटी टीम, सीसीएल गार्ड इंचार्ज मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे।सीआईएसएफ ने कहा कि खनन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ, सीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस के समन्वय से ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!