बीएस सिटी थाना की बड़ी कार्रवाई – चोरी और मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बीएस सिटी थाना की बड़ी कार्रवाई – चोरी और मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

बोकारो के बी.एस. सिटी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है। साथ ही चोरी गया लाखों का सामान भी बरामद किया गया है।पहला मामला दिनांक 16 और 17 अक्टूबर की रात का है। बी.एस. सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत करगिल चौक के पास स्थित मनोज कुमार एंड ब्रदर्स गोदाम में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में बी.एस. सिटी थाना कांड संख्या 227/26 दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने एक अभियुक्त सोनू कुमार उर्फ बड्डू, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-मुन्ना साह, पता-इंदिरा सरोवर मुहल्ला नियर हनुमान मंदिर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है।दूसरा मामला 21 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे का है। मेनन कॉलोनी लकड़ टुंडा के पास दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट की घटना हुई। इस संबंध में कांड संख्या 228/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के दो प्राथमिक अभियुक्त 1.सागर सिंह और 2. सनी कुमार, दोनों पिता-बबन सिंह उर्फ बबन मिस्त्री, पता-मेनन कॉलोनी लकड़ टुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण1. सोनू कुमार उर्फ बड्डू (कांड संख्या 227/26 का अभियुक्त)2. सागर सिंह (कांड संख्या 228/26 का अभियुक्त)3. सनी कुमार (कांड संख्या 228/26 का अभियुक्त)बरामद सामानों की विवरणी -1. नीचे लोहे के पदार्थ 05 पेटी कुल-200 पीस 2. 3/4 इंची लोहे के पदार्थ 04 पेटी कुल-108 पीस 3. रबड़ी और लोहे के पदार्थ कुल-13 पीस 4. रोगनी प्रो पेय पदार्थ 04 पेटी कुल-120 पीस*
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!