CISF इकाई CCL करगली में पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

CISF इकाई CCL करगली में पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

करगली में CISF ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस – शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने किया नमन

सीआईएसएफ इकाई सीसीएल बोकारो जिला के करगली के राजा बंगला परिसर में आज 21 अक्टूबर 2026 बुधवार को कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर बल में विगत एक वर्ष के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद जवानों के नामों का स्मरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की सुरक्षा एवं सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया।पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर जवानों के त्याग, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा एवं नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका अद्वितीय साहस और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।इस अवसर पर कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह ने शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र की सुरक्षा, सेवा और अखंडता के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम शहीदों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!