प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और “विकसित भारत” के संकल्प पर जनता के विश्वास को दर्शाता है- पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे व रशिम सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और “विकसित भारत” के संकल्प पर जनता के विश्वास को दर्शाता है- पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे व रशिम सिंह

बोकारो :पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर झारखंड में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। बोकारो जिला के फुसरो के करगली गेट मे पहली बार में भव्य जश्न मनाया। इस अवसर पर अर्चना सिंह, बिनोद महतो, रमेश स्वर्णकार और रश्मी सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आतिश बाजी,एक दूसरे मिठाई और मुडी खिलाकर जीत की बधाई दी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला। पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर भाजपा की यह जीत ऐतिहासिक है।उन्होंने इसे वैचारिक ऊर्जा और जनता के मजबूत समर्थन का प्रतीक बताया।उन्होंने आगे कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और “विकसित भारत के संकल्प पर जनता के विश्वास को दर्शाता है। उनके अनुसार इस जीत का सकारात्मक प्रभाव झारखंड सहित पूरे देश में देखने को मिलेगा और यह सुशासन एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।मौके पर टुनटुन तिवारी,घनेशवर महतो,भाई प्रमोद सिंह,दिनेश यादव, सरोजिनी दूबे, रामू तांती,चिंकू सिंह,अशोक मिश्रा,अनिल गुप्ता,नवीन पांडेय,शिव लाल रविदास,तरूण चक्रवती,नवल किशोर सिंह,श्रीकान्त यादव, विकास सिंह,चंदन राम, मनोज रवानी, नितेश सिंह, मदन खुराना, छोटु रवानी सहित बड़ी संख्या में कार्य कर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!