बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बेरमो एसडीओ,बीएंडके प्रबंधन व विस्थापितों के साथ वार्ता
बोकारो जिला के सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली आफिसर्स क्लब में 4 मई 2026 सोमवार को बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में सीसीएल बीएंडके प्रबंधन एवं कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई।बैठक में मोर्चा के 29 सुत्री मांगो को लेकर बिंदु बार चर्चा हुई।महाप्रबंधक संजय कुमार झा सहित अन्य सीसीएल अधिकारियों ने विस्थापित मोर्चा की सभी मांगों पर सहमति जताते हुए समाधान करने का भरोसा दिलाया।
एसडीएम मछुआ ने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी के साथ सभी मांगों पर एक-एक कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई है। प्रबंधन द्वारा रैयत विस्थापितों की सभी मांगों पर सहमति जताते हुए ससमय पूरा करने का भरोसा दिलाया गया है।जीएम झा ने कहा कि विस्थापितों के द्वारा गांव में बिजली,पानी,रोजगार,सड़क, चिकित्सा व्यवस्था की मांग की गई है। जिससे गंभीरता पूर्वक पूरा किया जाएगा। विस्थापित का नेतृत्व करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष वतन माता ने कहा कि प्रबंधन को सभी मांगों से अवगत कराते हुए निदान करने की मांग किया गया है। कहा कि विस्थापित वर्षों से अपने मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं प्रबंधन मोर्चा की मांगों पर पहल करते हुए धरातल पर उतारने का काम करे।मौके पर कारो पीओ सुधीर सिन्हा,एसओपी विनय रंजन टुडू,मैनेजर चिंतामणि महतो, एसओइएंडएम जयशंकर प्रसाद,एसओसी मनोज कुमार, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह, विक्रय पदाधिकारी शंकर कुमार,एलएंडआर मनिष महेश्वरी सहित विस्थापित नेता इंद्रदेव महतो,अहमद हुसैन, धनेश्वरहतो,नारायण महतो, राजन महतो,सादिक उमर, एकराम अंसारी,सुरेश महतो, संजय महतो,अहमद रजा, तुलशी महतो, मोजाहिद अंसारी आदि थे।