बेरमो में CISF की बड़ी कार्रवाई, कोयला लदी 10 लावारिस बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बेरमो में CISF की बड़ी कार्रवाई, कोयला लदी 10 लावारिस बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप

 

 

CISF की लगातार छापेमारी से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है। CISF इकाई CCL करगली ने खुफिया सूचना के आधार पर खासमहल क्षेत्र में छापेमारी कर कोयला लदी 10 लावारिस मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफिया के खिलाफ CISF ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। 12 जून 2026 शुक्रवार को CISF इकाई CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बी एंड के एरिया से मिली खुफिया सूचना के आधार पर CISF टीम ने खासमहल क्षेत्र में खदान के समीप छापेमारी की। कार्रवाई में कोयला लदी 10 लावारिस मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। जब्त बाइकों में पंजीयन संख्या JH 02L 4332, JH 09AH 1374, JH 09D 4304, JH 10BD 5996, JH 09X 9406, JH 09AT 4084, JH 09F 7993 सहित तीन अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं, जिनकी पंजीयन संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी।CISF अधिकारियों का कहना है कि इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल अवैध कोयला तस्करी में किया जा रहा था। सभी वाहनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए गांधीनगर ओपी को सुपुर्द कर दिया गया है। CISF की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है।इस छापेमारी अभियान में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, निरीक्षक शिला टोपो, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, आरक्षक वासुदेव पेगु सहित अन्य CISF जवानों की सक्रिय भूमिका रही। सूत्रों के अनुसार, अवैध गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!