खैराचातर के सार्वजनिक हरिमंदिर में कुंज भंग के साथ दो दिवसीय हरिबोल कीर्तन संपन्न।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

खैराचातर के सार्वजनिक हरिमंदिर में कुंज भंग के साथ दो दिवसीय हरिबोल कीर्तन संपन्न।

​बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के खैराचातर मेन रोड स्थित सार्वजनिक हरिमंदिर में दो दिनों से चल रहा अखंड हरिबोल कीर्तन शनिवार को कुंज भंग के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर पूरे क्षेत्र का माहौल हरि नाम के जयकारों से गूंज उठा।​पूजा समिति के सक्रिय सदस्य अमरेश जायसवाल और महेंद्र जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कीर्तन पिछले 48 घंटों से अनवरत चल रहा था। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कीर्तन के साथ-साथ यहाँ विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भव्य आयोजन किया गया, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
​समिति के सदस्यों ने बताया कि 12 जून की रात पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला से आए कलाकारों द्वारा ‘पाला गान’ की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण और प्रभु श्री राम के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित शास्त्रीय और पौराणिक प्रसंगों को जीवंत किया गया, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
​​इस धार्मिक महाआयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के विजय कुमार जायसवाल, संजय कुमार जायसवाल, कुमार गौरव, कृष्णा जायसवाल, अनीष कुमार, अनिरुद्ध कुमार, राजेश रंजन, प्रकाश रंजन, गौतम सागर,निशांत कुमार और केशव जायसवाल समेत कई स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा। समापन के अवसर पर कुंज भंग के बाद महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!