चास थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली फुट पेट्रोलिंग, संवेदनशील इलाकों में दी गई सुरक्षा का भरोसा

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

चास थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली फुट पेट्रोलिंग, संवेदनशील इलाकों में दी गई सुरक्षा का भरोसा

 

 

चास थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चास थाना क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बाजार, मुख्य मार्ग और संवेदनशील इलाकों में गश्त कर लोगों से सीधे संवाद किया।बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने आज सघन फुट पेट्रोलिंग की। थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह खुद टीम के साथ सड़कों पर उतरे। उनके साथ एस आईं मुकेश दयाल सिंह,एस आईं संदीप और एस आईं रवि शंकर समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने चास के मुख्य बाजार,भीड़भाड़ वाले इलाकों और शाम के समय संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि फुट पेट्रोलिंग का मकसद लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस की मौजूदगी से लोगों ने भी राहत महसूस की और सहयोग का आश्वासन दिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों और भीड़भाड़ वाले समय में फुट पेट्रोलिंग को और तेज किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!