सीआईएसएफ की छापामारी में 4.5 टन अवैध कोयला जब्त, कोयला माफियाओं में हड़कंप

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

सीआईएसएफ की छापामारी में 4.5 टन अवैध कोयला जब्त, कोयला माफियाओं में हड़कंप

बोकारो जिला में कोयला माफियाओं पर सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। 17 जून 2026, बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीसीएल परियोजना के बी.एण्ड के. एरिया में छापामारी कर 4.5 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया गया।
बोकारो में कोयला चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। बी.एण्ड के. एरिया में चलाए गए अभियान में ढोरी एरिया और खासमहल एरिया से कुल 4.5 टन से ज्यादा अवैध कोयला बरामद किया गया है।
गोपनीय सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर सीआईएसएफ ने ढोरी एरिया के तारमी रेलवे साइडिंग, मेनसोल कंपनी और ताराबेड़ा गांव जाने वाले सड़क मार्ग पर छापामारी की। यहां से 2.410 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। वहीं बोकारो और करगली क्षेत्र के खासमहल एरिया से 2.010 टन अवैध कोयला बरामद हुआ।सीआईएसएफ की सतर्कता, मजबूत आसूचना तंत्र और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय कोयला चोरों और अवैध कारोबारियों में भारी दहशत है। जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सुपूर्द कर दिया गया है।इस छापामारी दल में सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, संदीप कुमार, राहुल, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, प्रताप शंकर कुमार समेत CISF की QRT टीम के जवानों की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खन और कोयला चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!