सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी का 420वां शहादत दिवस

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

शहीदी दिवस पर बोकारो जिला के बोकारो थर्मल गुरुद्वारा में सुखमणि पाठ और शबद कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी का 420वां शहादत दिवस गुरुवार को बोकारो थर्मल गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया।

गुरुवार सुबह गुरुद्वारा में सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। पाठ के पश्चात शबद कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें संगतों ने गुरु वाणी का रसपान किया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रांगण एवं बजरंगबली मंदिर के पास संगतों द्वारा राहगीरों और वाहनों में सवार लोगों को रोककर प्रसाद सहित ठंडा शर्बत वितरित किया गया। इस दौरान गुरु अर्जुन देव जी के जीवन और शहादत पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि गुरु साहिब जुल्म के खिलाफ हमेशा डटकर खड़े रहते थे और गरीबों की सेवा को अपना धर्म मानते थे। मुगलों द्वारा दिए गए असीम कष्टों को सहकर उन्होंने अपना बलिदान देकर सिख धर्म और मानवता की रक्षा की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाएं बी कौर, सुखबिंदर कौर, अंजु कौर, हरजिंदर कौर, गुरमीत कौर, आशा कौर एवं मीना नैय्यर तथा पुरुषों में बख्शी सिंह, मंजीत सिंह, धरम सिंह, मनजीत सिंह मन्ना, यशपाल सिंह, तारसेन सिंह, प्रीतपाल सिंह, अमर सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, इंदर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, विनोद भाटिया एवं छबि सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!