बोकारो सेब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बोकारो एयरपोर्ट पर धुएं और लपटों से मचा हड़कंप, निकला सफाई अभियान
बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट परिसर से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर शहर में आग लगने की अफवाह फैल गई। दूर-दूर तक दिखाई दे रहे धुएं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी, लेकिन जांच में पता चला कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि नियमित सफाई अभियान का हिस्सा था।बोकारो एयरपोर्ट से बुधवार को अचानक धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देख लोग सकते में आ गए। एयरपोर्ट की चारदीवारी के अंदर आग लगने की खबर से शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लेकिन बाद में सुरक्षा कर्मियों ने स्पष्ट किया कि यह किसी दुर्घटना का मामला नहीं, बल्कि झाड़ियों और सूखी घास की सफाई के लिए की गई नियंत्रित आग थी। बुधवार दोपहर एयरपोर्ट परिसर के अंदर से अचानक धुएं का गुबार और लपटें उठती दिखाई दीं। आग चारदीवारी के भीतर होने के कारण लोग समझ नहीं पाए कि आखिर आग कहां और किसमें लगी है। देखते ही देखते बोकारो शहर में एयरपोर्ट पर आग लगने की चर्चा तेज हो गई।मामले की जानकारी लेने पर एयरपोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि परिसर में झाड़ियों और सूखी घास की सफाई का काम चल रहा है। सफाई के दौरान काटी गई सूखी झाड़ियों को एक जगह इकट्ठा किया गया था। ठेकेदार द्वारा इन्हें नष्ट करने के लिए नियंत्रित तरीके से आग लगाई गई थी।सुरक्षा कर्मियों ने साफ किया कि यह पूरी प्रक्रिया सफाई अभियान का हिस्सा थी और किसी प्रकार की दुर्घटना या आपात स्थिति नहीं थी। हालांकि दूर से उठता धुआं और लपटें देखकर लोगों में तरह-तरह की आशंकाएं फैल गईं। जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि एयरपोर्ट परिसर पूरी तरह सुरक्षित है और आग लगने की खबर महज अफवाह थी।