बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
आजसू पार्टी स्थापना दिवस व जनआक्रोश रैली की सफलता को लेकर जैनामोड़ में हुई तैयारी बैठक

आगामी 22 जून को आयोजित होने वाले आजसू पार्टी के स्थापना दिवस एवं जनआक्रोश रैली की सफलता को लेकर शुक्रवार 19 जून को बोकारो जिला के जैनामोड़ में बेरमो एवं बोकारो विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा जनता के अधिकार, सम्मान और विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है। 22 जून को आयोजित स्थापना दिवस एवं जनआक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। मौके पर पार्टी के केंद्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डॉ. लंबोदर महतोने कहा कि
“22 जून को आजसू पार्टी का स्थापना दिवस एवं जनआक्रोश रैली झारखंड की जनता की आवाज बनेगी। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।”