DAV नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-5 की तैयारी बैठक कथारा में संपन्न, जुलाई में होगी प्रतियोगिता

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

DAV नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-5 की तैयारी बैठक कथारा में संपन्न, जुलाई में होगी प्रतियोगिता

DAV नेशनल स्पोर्ट्स के तहत झारखंड जोन-I और क्लस्टर-5 की खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार 19 जून को DAV पब्लिक स्कूल CCL कथारा में अहम बैठक हुई।बोकारो के DAV पब्लिक स्कूल CCL कथारा में क्लस्टर-5 की खेल प्रतियोगिताओं को लेकर गुरुवार को बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लस्टर-5 के सात विद्यालयों के प्राचार्यों और शारीरिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया और आयोजन को लेकर रूपरेखा तय की गई।बैठक में झारखंड जोन-I के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह DAV कथारा के प्राचार्य डॉ. जी. एन. खान, DAV स्वांग के प्राचार्य अनुज मिश्रा, DAV ललपनिया के तन्मय बनर्जी, DAV तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, DAV सरिया के मनीष कुमार सिन्हा, DAV भंडारीदाह के रितेश कुमार और DAV दुग्धा के प्रसेनजीत कुमार पॉल उपस्थित रहे।बैठक में प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों के आवास, परिवहन, सुरक्षा, तकनीकी प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. खान ने कहा कि प्रतियोगिता जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगी और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। सभी प्राचार्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों नागेंद्र प्रसाद, राकेश रंजन, शिव प्रकाश सिंह, ओंकार मिश्रा, खुशबू कुमारी समेत अन्य शिक्षकों की अहम भूमिका रही। बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और सभी ने इसे खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!