बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कथारा जीएम कॉलोनी में शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ।
bok
बोकारो जिला के कथारा जीएम कॉलोनी परिसर में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग शुक्रवार 19 जुन को पूरी हो गई। क्षेत्र की जनता तथा कथारा क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार के सहयोग से निर्मित भव्य शिव मंदिर में शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। महायज्ञ के आयोजन के लिए वाराणसी से आए आचार्य अंजनी मिश्रा एवं उनकी टीम ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ अनुष्ठान की शुरुआत कराई। यह धार्मिक आयोजन 23 जून तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बच्चियां शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर भ्रमण किया। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। महायज्ञ में यजमान के रूप में पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी इंदु कुमारी व असैनिक विभागध्यछ संजय सिंह उनकी धर्मपत्नी दीप कुमारी ने भाग लिया। उनके साथ असैनिक विभागाध्यक्ष संजय सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी दीपा कुमारी ने भी वैदिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में राकोमायू के क्षेत्रीय सचिव अजय कुमार सिंह, बेदव्यास चौबे, आशीष चक्रवर्ती, विनय सिंह, सुंदर मंडल तथा सिविल विभाग के अभियंता मो. फिरदौस, कृष्ण मोहन, सुजीत कुमार, संजय गुप्ता, देवनारायण यादव, विजय कुमार सिंह और मिथिलेश प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग और जनसहभागिता से शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। मंदिर के निर्माण से जीएम कॉलोनी सहित आसपास के श्रद्धालुओं को नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए एक भव्य धार्मिक स्थल उपलब्ध हो सकेगा। महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। 23 जून को पूर्णाहुति, भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।