उरगा के चितापाली में डोम नाला में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

उरगा के चितापाली में डोम नाला में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

कोरबा//उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डोम नाला के पास एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान संजय धनवार, पिता सुख सिंग धनवार, निवासी ग्राम चितापाली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, संजय धनवार बीते दिन से घर नहीं लौटा था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान डोम नाला के पास युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई।
घटना की जानकारी मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!