साइकिलिंग जागरूकता अभियान में भागीदारी के लिए संत मरियम के छात्र तैयार

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

साइकिलिंग जागरूकता अभियान में भागीदारी के लिए संत मरियम के छात्र तैयार

मेदिनीनगर। संत मरियम विद्यालय के विद्यार्थियों ने आगामी 20 जून को आयोजित होने वाले साइकिलिंग जागरूकता अभियान में सहभागिता के लिए
विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से साइकिल रैली का अभ्यास किया। इस दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सामूहिक साइकिलिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी गई।

ज्ञात हो कि पलामू जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 20 जून को प्रातः 6 बजे ब्राइट लैंड स्कूल, बाईपास रोड से साइकिलिंग जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसका समापन पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा। इस अभियान में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, खेल प्रेमी, सरकारी अधिकारी, मीडिया कर्मी एवं आम नागरिक भाग लेंगे।

संत मरियम विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए नियमित रूप से अभ्यास किया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!